Local
नवरात्रि पर्व को लेकर एएसपी ने जालौनी माता मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Watch on:
▶️ YouTube
कुठौन्द क्षेत्र स्थित जालौनी माता मंदिर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा
उरई (जालौन)। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कुठौन्द क्षेत्र स्थित जालौनी माता मंदिर का भ्रमण कर मेला परिसर में पैदल गश्त की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं मेले में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नवरात्रि मेले के दौरान सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।