Local
नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने संभाला पदभार, राजस्व कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश
जिला मुख्यालय पर नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।
जिला मुख्यालय पर नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठकों में उपस्थित हों और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे। बैठक में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने अधिकारियों से विभागवार योजनाओं, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने विभाग की प्रगति और समस्याओं की पूरी जानकारी के साथ समीक्षा बैठकों में शामिल हों। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व कार्यों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया है और अधिकारियों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य लंबित शिकायतों के समय पर निराकरण पर भी जोर दिया गया।
बैठक में स्वामित्व योजना, उद्यम क्रांति योजना, संबल योजना, भूमिहीन परिवारों को पट्टे, नामांतरण, लोक सेवा गारंटी के मामले, जिला सहकारी बैंक की ऋण वसूली, खाद भुगतान, छात्रवृत्ति वितरण, छात्रावासों की व्यवस्था, अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, कृषि संबंधी तैयारियां, पोषण पुनर्वास केंद्र और महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।