🔥 TRENDING बालूराम देवासी का राजस्थान पुलिस में च... पलामू में होमगार्ड के खिलाफ छात्रों का... జర్నలిస్టులపై కక్ష సాధింపు మానేయాలి Mumbai Endures Record Heatwave, Linked... Supreme Court to Hear Dhanlaxmi Mercha... જામનગરની જી.જી. હોસ્પિટલમાં બારી પર ચડ...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पं. दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 15 Oct 2026, 09:51 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आए मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पं. दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया।

मुख्य सेवक सदन में पं. दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, जिसके सकारात्मक परिणाम बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट्स में हुए सुधार के रूप में सामने आ रहे हैं।

सरकार आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्कूली शिक्षा को नई दिशा देने के साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सम्मानित छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान और कौशल के बल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माननीय विधायक श्रीमती सविता हरबंस कपूर उपस्थित रहे।
📲Get App