🔥 TRENDING भटेवराकालन में नवरात्रि के रंगीन कार्य... મહેસાણામાં કડી પોલીસ સ્ટેશનમાં હૉન્ડા... निवाई में गैस सिलेंडर चोर गिरोह का खुल... तुलसी वाडी पूर्ण विकास प्रकल्पाविरुद्ध... नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गीतांजलि पां... Himachal Pradesh Enacts Bill Requiring...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के हित में निर्णय लिया

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 22 Nov 2026, 04:03 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी की बैठक में सर्वसम्मति से गीतांजलि पांडे को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया और वे कार्यकर्ताओं के हित में लंबी लड़ाई लडने का संकल्प लिया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी की बैठक रविवार को बृहस्पति बाजार स्थित गार्डन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद के लिए नाम रखे गए और सभी पदाधिकारी ने गीतांजलि पांडे को अध्यक्ष बनने के लिए कहा।

4 महीने तक के लिए अस्थायी रूप से गीतांजलि पांडे को अध्यक्ष बनाया गया है। मार्च में फिर से स्थायी अध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जाने की बात कही गई है।

इस दौरान नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की लंबित मांग के लिए लंबी लड़ाई लडेंगी, यहाँ तक कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के जरिए कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के हित में काम करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों का आभार जताया। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App