🔥 TRENDING दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम से लोगों क... નળસરોવર પોલીસની મોટી કાર્યવાહી કોડીનયુ... Kangana Ranaut Sues Delhi High Court t... Seema Biswas Reflects on Working with... Mannan Shaah Debuts with Javed Akhtar‑... The Times of India Releases New Song '...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 09 Oct 2026, 06:44 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव

त्योहारी सीजन में दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई है। वर्तमान में ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण स्थानीय यात्रियों को जयपुर, दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात जैसे स्थानों पर जाने के लिए सवाई माधोपुर या गंगापुर सिटी जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और अतिरिक्त किराया खर्च होता है। नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष रेखराज मीना सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने अवध एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर मेल, जनशताब्दी एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस एवं सोगरिया एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। साथ ही, वर्तमान में सप्ताह में केवल तीन दिन रुकने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस का नियमित ठहराव करने की मांग भी रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की गई है।

और लिखें

अखबार में छपी पूरी खबर का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव


JPG

नारौली डांग: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई है। स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
JPG
+ 1

नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष रेखराज मीना, दिनेश गुर्जर, सुरज्ञान, चेतन, विपिन, मुकेश, राजकुमार आदि ने बताया कि जयपुर, दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को सवाई माधोपुर या गंगापुर सिटी जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इससे यात्रियों का समय और अतिरिक्त किराया दोनों खर्च होते हैं। त्योहारी दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
JPG
+ 2

क्षेत्रवासियों ने अवध एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर मेल, जनशताब्दी एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस एवं सोगरिया एक्सप्रेस का नारायणपुर टटवाड़ा स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की है। इन ट्रेनों का ठहराव मिलने से क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर, दिल्ली, मुंबई, पंजाब और गुजरात की यात्रा में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोटा-पटना एक्सप्रेस का वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन ठहराव होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति रहती है। ट्रेन का नियमित ठहराव हो तो राहत मिले। क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने तथा कोटा-पटना एक्सप्रेस को नियमित किए जाने की मांग की है।
📲Get App