🔥 TRENDING दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौब... नशामुक्त समाज के निर्माण की पहल, कलेक्... ट्रक ने 3दोस्तों को रौदा, मौके पर ही म... पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ब्लड कैंसर... നാട്ടിക NH 66-ൽ അന്യായ ടോൾ പിരിവിനെതിര... नई दिल्ली में सोलर नीति और स्वच्छ ऊर्ज...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नरवर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल दुकान की चोरी का खुलासा, 20 फोन बरामद कर दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Jay Singh Rawat 🗓 04 Nov 2026, 07:49 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर में मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए 20 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 2.36 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए हैं।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 36 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को फरियादी शत्रुघ्न कुशवाह, निवासी नरवर ने थाना नरवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसकी मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर अंदर रखे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। इस शिकायत के आधार पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 250/26, धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला ने चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोबू पुत्र हमीद खान (23 वर्ष), निवासी इंद्रा कॉलोनी नरवर तथा शिवम उर्फ गड्डा पुत्र रमेश रजक (19 वर्ष), निवासी कानूगो मोहल्ला नरवर को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण बंजारा, सहायक उपनिरीक्षक सतीश जयंत सहित आरक्षक नरेंद्र मौर्य, अनिल, माधी बाथम, पवन पुरी, चालक आरक्षक राजबहादुर, गरजेन्द्र जाटव, परिमाल कुशवाह एवं रवि बाथम की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App