🔥 TRENDING Mumbai Water Stocks to Exhaust by May... Maharashtra CM says degrees insufficie... डबरा सिटी पुलिस ने 19 चोरी की मोटरसाइक... Maharashtra task force on competitive... બાબરા: પરિણીતાને છોડી પતિએ અન્ય સ્ત્રી... Akhilesh Yadav Aims for Third Rajya Sa...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधान आरक्षक निलंबित

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 30 Sep 2026, 08:35 AM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधान आरक्षक निलंबित

पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के एक प्रकरण में कार्रवाई कर प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोबिया को निलंबित किया गया है।

थाना सिंहपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोविया की ड्यूटी पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) प्राथमिक पाठशाला अमरहा पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। उन्हें थाना सिंहपुर से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होने हेतु सूचित कर निर्देशित किया गया था।

थाना प्रभारी सिंहपुर द्वारा पोलिंग बूथ अमरहा का निरीक्षण किए जाने पर प्रधान आरक्षक सुभाष महोबिया ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाए गए।

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कृत्य पर पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोबिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना पौंध से संबद्ध किया गया है।

शहडोल
📲Get App