🔥 TRENDING Nagaland seeks long‑term partnership t... Indian Army and Assam Rifles Neutralis... Manipur’s Future Threatened as Youth S... Manipur Chief Minister Unveils Tech‑En... Teacher Shortage and Linguistic Divers... Meghalaya High Court orders police pro...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

नारौली डांग में 20 अक्टूबर को सजेगा किले वाले बालाजी महाराज का फूल बंगला, लगेगा छप्पन भोग

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 09 Oct 2026, 11:02 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारौली डांग में 20 अक्टूबर को सजेगा किले वाले बालाजी महाराज का फूल बंगला, लगेगा छप्पन भोग

प्रदीप बंसल के परिवार की ओर से होगा धार्मिक आयोजन, शाम 5:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
नारौली डांग (जयपुर)। नारौली डांग स्थित श्री श्री 1008 श्री किले वाले बालाजी महाराज मंदिर में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को फूल बंगला झांकी एवं छप्पन भोग का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर में बालाजी महाराज की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी तथा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप बंसल के परिवार, ड्रीम होम कॉलोनी, सांगानेर, जयपुर की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे और छप्पन भोग के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
इस अवसर पर आयोजक परिवार की ओर से सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सत्य की असत्य पर विजय के इस पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया गया।
📲Get App