🔥 TRENDING फर्रुखाबाद में 20 नवंबर को 375 जोड़ों... Rahul Gandhi unveils Telangana gig‑wor... Jr NTR joins forces with director Anil... শিলিগুড়ি এয়ার ভিউ মোড়ে হিন্দু জাগরণ... Five Private Buses Destroyed in Hydera... Taurus Poised for Financial Success Th...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नक्सल मुक्ति उपरांत भी क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी, ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र में डीआरजी की कार्रवाई।

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 15 Nov 2026, 06:42 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर सहित विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण एवं तकनीकी सामग्री बरामद।

नारायणपुर (छत्तीसगढ़)14 नवंबर 2026 ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर सहित विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण एवं तकनीकी सामग्री बरामद।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार एवं श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

नक्सल मुक्ति उपरांत भी क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सुरक्षा बल लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 13 नवंबर 2026 को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम द्वारा ग्राम डुंगा एवं रेकावाया के जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण एवं तकनीकी सामग्री बरामद की गई।

सर्च अभियान के दौरान बरामद सामग्री का विवरण निम्नानुसार है –

1. ड्रिल मशीन – 02 नग।
2. वेल्डिंग मशीन – 02 नग।
3. मोटर (ड्रिल मशीन में लगाने वाला)।
4. आर. बॉक्स वायर।
5. स्प्रिंग वायर।
6. कटर मशीन – 01 नग।
7. ब्लोअर – 03 नग।
8. बेंच ग्राइंडर – 01 नग।
9. बाइंडर (लोहा पकड़ने के लिए)।
10. टेबल ड्रिल मशीन – 01 नग।
11. टेबल ग्राइंडर – 02 नग।
12. वेल्डिंग होल्डर – 02 नग।
13. समानांतर कीट – 01 नग।
14. रॉकेट सेट – 01 नग।
15. वायरिंग बोर्ड – 13 नग।
16. इंसान ग्राइंडिंग बनाने वाला – 01 नग।
17. कप सीटर (मोटर में लगाने वाला) – 02 नग।
18. ड्रिल बिट।
19. टेप रिंच।
20. स्पैनर।
21. वी-बेल्ट।
22. बेंच वाइस।

नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्ति उपरांत भी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन सर्च अभियान जारी रखे गए हैं।
📲Get App