🔥 TRENDING Beyond Chandigarh: Another Power Cente... Aakash Chopra Recommends Rinku Singh f... Open Magazine Launches 'The Kathmandu... Mammootty Aims for Career Milestone wi... Dhanush and Mammootty Clash in New Fil... Goldman Sachs Predicts 2.8% Global Gro...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*माया कॉलोनी में कचरे के ढेर से परेशान वार्डवासी*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 Nov 2026, 06:37 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*माया कॉलोनी में कचरे के ढेर से परेशान वार्डवासी*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर के वार्ड नंबर 37 स्थित माया कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय बाशिंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की गलियों और खाली प्लॉटों के आसपास जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नियमित सफाई नहीं होने और कचरा संग्रहण वाहन (टीपर) के रोजाना नहीं पहुंचने से क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरा उठाने वाले टीपर के नियमित नहीं आने से लोग मजबूरन घरों का कचरा आसपास के खाली प्लॉटों में डाल रहे हैं। इससे कॉलोनी में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल कर दिया है। बीमारियां फैलने का सता रहा डर वार्डवासियों के अनुसार लंबे समय से सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण मच्छर मक्खियों का प्रकोप बढ़ने और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से माया कॉलोनी में नियमित सफाई करवाने, कचरा संग्रहण टीपर प्रतिदिन भेजने और खाली प्लॉटों में जमा कचरे का निस्तारण करवाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी वार्डवासियों की इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं।
📲Get App