🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં શ્રી સ્વામિનારાયણ ગુરુકુલમાં સ... સુરતમાં ક્રિપ્ટો-ફોરેક્સ ઠગાઈ અને લીંબ... इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्र... पाकुड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदा... સુરતમાં એમ્બ્રોઇડરી ઉદ્યોગમાં માલિક-શ્... बलवाड़ी में बीमारी से कैलाश बरडे का नि...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नकली तेल फैक्ट्री का भांडाफोड़

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 31 अक्टू. 2026, 09:38 PM 👁 34
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फतुहा में कॉपरेटिव काॅलनी स्थित एक घर में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस और कोलकताआई टी लीगल सर्विस टीम ने नकली रिफाइन और सोयाबीन तेल का भांडभोड़ किया

फतुहा से से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

तैल फैक्ट्री पर छापेमारी के बाद खुला रहस्य भारी मात्रा में डुप्लीकेट तेल फॉर्चून बनाने की फैक्ट्री की हुई भंडाफोड़ पटना सिटी में भी पहले कई फैक्ट्री तेल की हुई है भंडाफोड़

फतुहा। शनिवार को कोऑपरेटिव कालोनी स्थित एक घर में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस प्रशासन कोलकाता की आईटी लीगल सर्विस टीम ने नकली रिफाइन व सोयाबीन तेल बनाने का भंडाफोड किया है। टीम ने करोड़ों रुपये की फॉर्च्यून रिफाइन व सोयाबीन तेल, कच्ची सामाग्री, सील मशीन, भारी मात्रा में रैपर व कॉपीराइट अन्य सामाग्री जब्त किया है। टीम ने यह छापेमारी फॉर्च्यून कम्पनी की सूचना पर किया है। टीम के डायरेक्टर टुनटुन चक्रवर्ती ने बताया कि फॉर्च्यून कम्पनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि फतुहा के कोऑपरेटिव कालोनी स्थित एक घर में फॉर्च्यून व सोयाबीन तेल के नाम पर नकली तेल बनाने का काम चल रहा है तथा कम्पनी की मार्का का भी अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम फतुहा पुलिस के सहयोग से उक्त घर में छापेमारी की गयी। टीम जब घर में पहुंची तो स्थिति को देखकर दंग रह गयी। कार्टून के कार्टून फॉर्च्यून व सोयाबीन निर्मित तेल रखा हुआ था। साथ रैपर ,सील मशीन व तेल तथा रिफाइन बनाने का कच्ची सामाग्री का ढेर पड़ा हुआ था। टीम के डायरेक्टर के मुताबिक जब्त करोड़ों की सामानों की गिनती तथा मिलान किया जा रहा है। उन्होने बताया कि यह घर विजय साव के पुत्र विकास कुमार की है। फतुहा थानाध्यक्ष श्री मंत कुमार सुमन के मुताबिक टीम के निदेशक के आदेश पर आरोपी विकास कुमार को हिरासत में ले लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जब्त सामाग्री की नमूने एकत्र की है। थानाध्यक्ष के मुताबिक टीम ने अभी तक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नही करायी है। वहीं टीम के डायरेक्टर के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध कम्पनी की कॉपीराइट का मामला दर्ज कराया जाएगा।
📲Get App