नजर नगर–कहला संपर्क मार्ग पर गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा
मलिहाबाद, लखनऊ। हरदोई रोड से नजर नगर होते हुए कहला जाने वाले संपर्क मार्ग पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने और गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर निकली गिट्टी और बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की स्थिति खराब होने के कारण रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। पर्याप्त रोशनी न होने पर गड्ढे दिखाई नहीं देने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।