🔥 TRENDING Vaibhav Sooryavanshi Ruled Out For Ind... India vs Afghanistan First T20I: Crici... Amitabh Bachchan shares his method to... All 'Girlfriends' seasons leave Netfli... બનાસકાંઠામાં 488 નકલી ₹500ની નોટો સાથે... અમદાવાદના વટવા વિસ્તારમાં પોલીસે મેગા...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
निहारिका गणेशोत्सव में पहली बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन

निहारिका गणेशोत्सव में पहली बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 13 Sep 2026, 07:10 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
विश्व कल्याण की मंगल भावना एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा महानदी कॉम्प्लेक्स परिसर में अंचल में पहली बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा और 23 सितंबर तक चलेगा।
कथा के दौरान व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक एवं मानस-भागवत के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे अपनी संगीतमयी मधुर वाणी में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्री गणेश कथा का रसपान कराएंगे।
दस दिवसीय कथा में भगवान श्री गणेश के जन्म एवं महिमा, प्रथम पूज्य बनने की कथा, गणेश-परशुराम संवाद, रिद्धि-सिद्धि विवाह, गणेश पुराण के उपदेश तथा जीवन प्रबंधन में गणेश दर्शन जैसे प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संस्कार, सदाचार, पारिवारिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का प्रयास भी है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंदमय जीवन का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।
निहारिका गणेशोत्सव समिति ने श्रद्धालुओं, गणेश भक्तों एवं अंचलवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री गणेश कथा का श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
📲Get App