🔥 TRENDING India's Net Direct Tax Collection Jump... Chandigarh's Food Icon Raja D King Lau... Vizzie Releases Daily Sugar Market Upd... Rs 17 lakh shop‑sale fraud uncovered i... Bihar to Use GIS Mapping to Trace Wild... Thieves Return ₹20 Lakh Jewellery to V...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नगर परिषद में वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी ने भारत आदिवासी पार्टी को दिया समर्थन

✍️ Reporter: Subhash mehta 🗓 18 Sep 2026, 07:24 PM 👁 16
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पहली बार नगर निकाय चुनाव में उतरी भारत आदिवासी पार्टी को बांसवाड़ा नगर परिषद में एक पार्षद चुन कर आया है

नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शानदार जीत दर्ज करने वाले वार्ड नंबर 1 के पार्षद किशोर डिंडोर ने एक बार फिर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद उन्होंने पुनः पार्टी में शामिल होकर समाज के साथ मिलकर जनहित, सामाजिक अधिकारों और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर किशोर डिंडोर ने भारत आदिवासी पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने तथा समाज के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत सहित बांसवाड़ा के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय समाजजन उपस्थित रहे।
📲Get App