🔥 TRENDING Tamil Nadu CM Stalin Criticises Vijay... CM Stalin Says TVK Operates Under Astr... Tamil Nadu CM Vijay seeks review inste... Cheetah and Tigress Set to Arrive in G... Madhya Pradesh HC Chief Justice warns... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीड 24न्यूज़ डेली अपडेट के लिए नीड 24 न्यूज़ को लाइक व शेयरकरें 9670 69 5295 राघवेंद्र हरदोई

✍️ Reporter: Raghvendra 🗓 23 Nov 2026, 05:12 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पलिया तिराहे से बड़ागांव तक टूलेन सड़क को मिली स्वीकृति... अब अविश्वासियों द्वारा इसे झुठलाने के तरीकों का इंतजार!

विधायक सवायजपुर कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ के प्रयासों से लगभग 12 किलोमीटर लंबे पलिया तिराहा-बड़ागांव मार्ग के टूलेन निर्माण की 38.41 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हो गई है। इतना ही नहीं, पहली किस्त के रूप में 3.84 करोड रुपये भी अवमुक्त हो चुके हैं।
लेकिन असली चर्चा तो अब शुरू होगी!
हरपालपुर ब्लॉक में जब भी किसी बड़े विकास कार्य की स्वीकृति की खबर आती है, कुछ लोगों को सबसे पहले उसकी सच्चाई पर संदेह होने लगता है। शायद इसकी वजह भी बहुत पुरानी है। उन्होंने अपने आसपास विकास के इतने बड़े काम होते कम ही देखे हैं कि अब सरकारी स्वीकृति का पत्र भी उन्हें किसी अफवाह जैसा लगता है। खैर, इस बार तो शासन का स्वीकृति पत्र भी है और धनराशि आवंटन की जानकारी भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसे झूठा बताने के लिए कौन-कौन से नए तर्क गढ़े जाते हैं और कितने लोग इसे भी महज कागजी घोषणा बताकर खारिज करने की कोशिश करते हैं! कुछ लोगों के लिए विकास की खबर पर विश्वास करना भी शायद सबसे कठिन काम है।
फिलहाल, बहस अपनी जगह है और क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी सड़क की मांग का समाधान अपनी जगह। जल्द ही यह स्वीकृति धरातल पर निर्माण के रूप में दिखाई देगी और 50 से अधिक गांवों की लगभग एक लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

विकास का जवाब तर्कों से नहीं, धरातल पर दिखाई देने वाले काम से मिलता है।##@नीड 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई उत्तर प्रदेश
📲Get App