🔥 TRENDING इंडो नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थ के सा... Drishti IAS Launches 2026 RAS Prelims... Tamil Nadu Govt Invites NOGs to Roll O... Supreme Court Extends Stay on SASTRA U... Fans Launch New Political Organization... गीतों से गूंजा गांव, लोगों में उत्साह
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में 65 वाहनों की जांच, 37 के काटे गए चालान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 23 Nov 2026, 05:31 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खैरथल में 65 वाहनों की जांच, 37 के काटे गए चालान

सड़क सुरक्षा अभियान में 1.72 लाख रुपए का जुर्माना, यात्री बसों के सुरक्षा मानकों की भी हुई पड़ताल

खैरथल हीरालाल भूरानी

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शनिवार को कार्रवाई की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देश पर ततारपुर चौराहा और टोलनाका मातौर पर चलाए गए सघन जांच अभियान में 65 वाहनों की जांच की गई। इनमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 37 वाहनों के 1 लाख 72 हजार रुपए के चालान किए गए। चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई प्रदेशव्यापी सड़क अक्षय अभियान के तहत की गई। जनवरी 2027 तक संचालित होगा। निरीक्षण के दौरान स्लीपर कोच, लग्जरी, निजी यात्री, सिटी और मिनी बसों के सुरक्षा मानकों की विशेष जांच की गई। इसमें फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार और गति नियंत्रक यंत्र की स्थिति देखी गई। बसों में शिकायत पेटी तथा रालसा का हेल्पलाइन नंबर 9928900900 हिंदी और अंग्रेजी में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान में प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी, जिला परिवहन अधिकारी कृष्णावतार, पुलिस विभाग के शिवलाल, ततारपुर थाना पुलिस और संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन - प्राइवेट वाहनों का निरीक्षण करते विधिक सचिव।
📲Get App