🔥 TRENDING बिहार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना प... Delhi police to raid Kumaraswamy's res... Madras HC rejects plea of four cops in... Delhi Police Files FIR on Meta Platfor... LPG Cylinder Ignites in Bengaluru; Gas... Gas Leak Ignites Oil Lamp, House Door...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना पंचायत समिति के 15 वार्डों में 75 उम्मीदवार मैदान में, वार्ड 11 में सबसे ज्यादा 17 दावेदार

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 05 Nov 2026, 10:32 AM 👁 38
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना पंचायत समिति के 15 वार्डों में 75 उम्मीदवार मैदान में, वार्ड 11 में सबसे ज्यादा 17 दावेदार

85 आवेदन प्राप्त, 10 आवेदन अधिक; वार्ड 11 बना चुनावी घमासान का केंद्र, वार्ड 10 दूसरे नंबर पर

नाचना | राजेन्द्र कुमार सेन

पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर पंचायत समिति नाचना में चुनावी तस्वीर अब साफ होने लगी है। पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्राप्त नामांकन आवेदनों के समेकित आंकड़ों के अनुसार कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें उम्मीदवारों की संख्या 75 दर्ज की गई है। आंकड़ों में वार्ड 11 सबसे आगे रहा, जहां सर्वाधिक 20 आवेदन प्राप्त हुए और 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं वार्ड 10 में 9 आवेदन के साथ 8 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है।

निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़ों में वार्ड 8 में 7 आवेदन और 5 उम्मीदवार, वार्ड 3 में 6 आवेदन और 6 उम्मीदवार तथा वार्ड 5 और 6 में 5-5 उम्मीदवार दर्ज हैं। दूसरी ओर वार्ड 1 और 7 में 2-2 उम्मीदवारों की सूचना दर्ज की गई है। चुनावी आंकड़े बता रहे हैं कि कुछ वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं, जबकि कुछ वार्डों में सीमित दावेदारियां सामने आई हैं।

वार्डवार चुनावी तस्वीर

- वार्ड 1 : 3 आवेदन, 2 उम्मीदवार
- वार्ड 2 : 4 आवेदन, 4 उम्मीदवार
- वार्ड 3 : 6 आवेदन, 6 उम्मीदवार
- वार्ड 4 : 3 आवेदन, 3 उम्मीदवार
- वार्ड 5 : 5 आवेदन, 4 उम्मीदवार
- वार्ड 6 : 5 आवेदन, 5 उम्मीदवार
- वार्ड 7 : 3 आवेदन, 2 उम्मीदवार
- वार्ड 8 : 7 आवेदन, 5 उम्मीदवार
- वार्ड 9 : 4 आवेदन, 4 उम्मीदवार
- वार्ड 10 : 9 आवेदन, 8 उम्मीदवार
- वार्ड 11 : 20 आवेदन, 17 उम्मीदवार
- वार्ड 12 : 4 आवेदन, 4 उम्मीदवार
- वार्ड 13 : 3 आवेदन, 3 उम्मीदवार
- वार्ड 14 : 5 आवेदन, 5 उम्मीदवार
- वार्ड 15 : 4 आवेदन, 3 उम्मीदवार


।
📲Get App