🔥 ट्रेंडिंग हाथरस: पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर... 15 को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, 2... बच्चों को निमोनिया से बचान े पर जोर, ल... નર્મદા જિલ્લાના દેડિયાપાડાના જાનકી આશ્... टटवाई मे ं पानी व सड़क समस्या को लेकर... 130 फीट गहरे कुए ं में गिरने से महिला...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना में इस बार सरपंच चुनाब धनबल बनाम जनबल के तहत लड़ा जाएगा

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 13 नव. 2026, 03:50 PM 👁 42
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में सरपंच चुनाव की सरगर्मियां तेज: 'धनबल' बनाम 'जनबल' के बीच छिड़ी सियासी जंग, 4 दावेदारों ने ठोकी ताल राजेन्द्र कुमार सेन
​नाचना (जैसलमेर)। सरहदी जिले जैसलमेर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार नाचना में पंचायतीराज चुनाव का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है। 16 नवंबर को होने वाले मतदान से ठीक पहले गांव की चौपालों, चाय की थड़ियों और मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं चरम पर हैं। इस बार नाचना का सरपंच चुनाव महज राजनीतिक औपचारिकता न रहकर सीधे तौर पर 'धनबल बनाम जनबल' की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
​चार उम्मीदवारों के बीच रोचक हुआ मुकाबला
अब तक की चुनावी तस्वीर के मुताबिक, सरपंच पद की दौड़ में चार प्रमुख उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। चारों ही दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों की फौज के साथ वार्डों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। एक ओर जहां संसाधनों और आर्थिक ताकत के दम पर चुनावी समीकरण साधने की कोशिशें चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर आम मतदाता के बीच जमीन से जुड़े मुद्दे, विकास और जनसमर्थन (जनबल) को निर्णायक मानने वाला वर्ग भी पूरी मजबूती से खड़ा दिखाई दे रहा है।
​4,757 मतदाता तय करेंगे गांव की सरकार
नाचना ग्राम पंचायत के कुल 15 वार्डों में 4,757 मतदाता (2,540 पुरुष और 2,217 महिला) पंजीकृत हैं, जो 16 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाचना के 5 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गांव में पेयजल, नहरी पानी की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता और युवाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दे इस बार मतदाताओं की प्राथमिकता में हैं।
​नामांकन और नाम वापसी के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर
चुनाव कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को नामांकन दाखिल करने और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल, चारों दावेदार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन नाचना का जागरूक मतदाता चुप्पी साधे हुए है। देखना दिलचस्प होगा कि 16 नवंबर की शाम मतपेटियों से किसके पक्ष में फैसला निकलता है—संसाधनों का जोर चलता है या फिर आमजन का विश्वास भारी पड़ता है।
📲Get App