नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर निलंबित, जमीन विवाद में पक्षपात का लगा आरोप
ननंद कुमार सिंह बने नये थानाध्यक्ष
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई पैनापुर स्थित ऐतिहासिक मठ की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन से जुड़े विवाद में एक पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाने और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के आरोपों की जांच के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की ओर से मामले की जांच कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद से जुड़े पीड़ित पक्ष ने स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस मुख्यालय में साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की गोपनीय जांच कराई गई। जांच के दौरान थानेदार पर लगाए गए एकतरफा कार्रवाई और एक पक्ष को कथित तौर पर लाभ पहुंचाने संबंधी आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी ने मंजीत ठाकुर को निलंबित कर दिया।
निलंबन के साथ ही उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं दानापुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ननंद कुमार सिंह को नौबतपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई हैं। अब यह नौबतपुर के नए थानेदार होंगे।
पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की पुष्टि की गई है।
मंजीत ठाकुर के पूर्व के कार्यकाल को लेकर भी विवाद सामने आते रहे हैं। खुसरूपुर में तैनाती के दौरान सड़क पर हुए विरोध-प्रदर्शन, चौक थाना क्षेत्र में प्रकाश पर्व के दौरान एक विदेशी सिख महिला से लूट और चाकूबाजी से जुड़े मामले में निलंबन तथा पत्रकारों से कथित बदसलूकी जैसे मामले चर्चा में रहे हैं। हालांकि, इन पुराने मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग रही हैं।
ताजा कार्रवाई के बाद निजी जमीन विवादों में पुलिस की भूमिका और शिकायतों के निष्पक्ष निपटारे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है और आगे की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर जारी रहेगी।