🔥 TRENDING SS Rajamouli unveils trailer of ‘Sigma... Ajay Devgn’s ‘Drishyam 3’ retitled ‘Dr... Nani’s ‘The Paradise’ to Open with Rs ... Delhi High Court appoints Ritesh Singh... Cast of Upcoming Hindi Film 'Love Lott... Congress' Ramavatar Saini clinches Tij...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौबतपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

नौबतपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 11 Sep 2026, 08:20 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर चला अतिक्रमण पर बुलडोजर

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नौबतपुर बाजार में चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को नौबतपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के आगे करकट और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में कुछ देर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। दरअसल, अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कें लगातार संकरी होती जा रही थीं। सड़क की जमीन पर ठेले लगाने के अलावा कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे करकट और अस्थायी निर्माण कर जगह घेर रखी थी। इससे राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के लिए राजस्व अधिकारी विनय कुमार चौधरी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मियों ने बुलडोजर की मदद से सड़क की जमीन पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।
📲Get App