🔥 TRENDING Bilaspur’s Ram Setu Project Halted; ₹2... Chhattisgarh drug suspect tries to esc... Uttarakhand CM says Hemkund Sahib rope... Himalayan Hunkar Magazine Launched: ‘U... Delhi’s SIR scheme ends current phase... 13 વર્ષીય બાળકની હત્યા: આરોપીને પકડો,...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

Muzaffarnagar

✍️ Reporter: Javed Rana 🗓 25 Nov 2026, 10:32 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*परिवहन विभाग की बसों के चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी..!!*

*यातायात नियमों का अनुपालन कराना सिर्फ आम जनता तक नहीं, बल्कि रोडवेज चालक पर भी प्रभावी किया जाना..!!*


*सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहीं रोडवेज बसों पर क्या नकेल..!!*


यातायात माह व सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात के नियमों को लेकर एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस जागरूक कर रही हैं लेकिन यातायात नियमों का अनुपालन कराना सिर्फ आम जनता तक नहीं, बल्कि रोडवेज पर भी प्रभावी किया जाना चाहिए जिससे की कोई घटना ना हो सके।सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहीं रोडवेज बसों पर क्या नकेल कसी जाएगी जबकि कार व अन्य वाहनों में सीट बेल्ट की अनिवार्यता प्रभावी है, लेकिन रोडवेज चालक सीटबेल्ट लगाए बिना ही रूट पर दिखते हैं। देश मे यातायात के नियम सभी के लिए एक हैं फिर क्यों आमजन पर ही यातायात के नियमों को लेकर सख्ती की जाती हैं अक्सर देखने में आता हैं कि रोडवेज के चालक बिना सीट बेल्ट के ही बस चल रहे हैं! यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग के कानून के अनुसार वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होता है! प्राइवेट वाहन चालकों पर सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिस और परिवहन विभाग जुर्माना वसूलता है, लेकिन उनका जोर रोडवेज के बस चालकों पर नहीं चलता है। नवंबर माह में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा और यातायात माह के तहत आम लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। परिवहन विभाग आम लोगों को लगातार जागरुक करने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद विभाग के ही लोग सड़क सुरक्षा के प्रति सजग नहीं हैं। ऐसे में उसकी कवायद का आम लोगों पर कितना असर होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है!परिवहन विभाग की बसों के चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं और इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। कार्रवाई के डर से निजी वाहनों के चालक तो कमोबेश सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने लगे हैं। सरकारी बसों के चालक इससे बेफिक्र क्यों हैं।बसों के साथ ही अन्य चार पहिया वाहनों को चलाते समय ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना व अन्य कार्रवाई का प्रावधान है। इसके अलावा बसों में फायर एक्सग्यूजर और फर्स्ट एड बाक्स की व्यवस्था रखना भी जरूरी है।यात्रियों की सुरक्षा की और मुस्कान के साथ रोडवेज की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चलाकर रोडवेज चालकों को जागरूक करना होगा और अभियान चला कर ऐसे चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लानी चाहिए जिससे स्वंम और यात्रियों की जान बच सकें।
📲Get App