🔥 TRENDING Ankita Bhandari Case: Uttarakhand Poli... Sikkim CM Prem Singh Tamang Prays at K... Mizoram Police Bust Fake Birth Certifi... Mizoram to Kick Off PMGSY‑IV, 45 Rural... Tiger Shroff Firing Case: Amritsar Con... Punjab Assembly Takes Stand Against SI...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दीपावली सुरक्षा निर्देश दिए

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 12:48 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस प्रमुखों से मिलकर दीपावली के दौरान सुरक्षा और आतिशबाजी नियंत्रण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर और एसपी, आईजी के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी एवं पटाखों की दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगवाने का निर्देश दिया गया और विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्बाइड गन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का आदेश भी दिया गया।

अघोषित विद्युत कटौती न हो इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निवारण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026 की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
📲Get App