कृषि
मध्य प्रदेश के कृषि विकास के लिए ₹403.88 करोड़ जारी
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र के विकास हेतु ₹403.88 करोड़ की द्वितीय किश्त जारी की है। इस राशि से प्रदेश में कृषि विकास कार्यों को गति मिलेगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र के विकास और किसान कल्याण के लिए भारत सरकार की ओर से कुल ₹403.88 करोड़ की द्वितीय किश्त जारी की है। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
जारी की गई राशि में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत ₹224.14 करोड़ और अन्य कृषि विकास मद के अंतर्गत ₹179.74 करोड़ शामिल हैं। यह राशि प्रदेश में कृषि विकास कार्यों को गति देने, किसानों के हित में संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह सहयोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को प्रदान किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, कृषि की उन्नति और अन्नदाता की समृद्धि के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और विकसित मध्य प्रदेश का संकल्प साकार हो रहा है।