🔥 TRENDING કેશોદમાં 2026 નવરાત્રી મહોત્સવમાં સંતો... ফুলবাড়ীতে হিন্দু জাগরণ মঞ্চের বুক স্ট... Rajinikanth’s ‘Jailer 2’ Opens to 125-... Karnataka Government Grants Official A... જૂનાગઢમાં કોળી સમાજ દ્વારા નવરાત્રી રા... Karnataka orders online logging of phy...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) बड़वानी की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, युवाओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

✍️ Reporter: Deenesh Barela 🗓 18 Oct 2026, 04:18 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) बड़वानी की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, युवाओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

बड़वानी / सेंधवा।
मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं बड़वानी जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने हेतु बड़वानी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान तथा युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नरेंद्र सिंह सैयाम एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार बड़वानी जिले में निष्ठावान व समाज हित में समर्पित साथियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची:
जिला उपाध्यक्ष: श्री अमरसिंह सोलंकी (निवासी: धनोरी, तह. सेंधवा)
जिला महासचिव: श्री निलेश मण्डलोई (निवासी: ग्राम बनिहार, पोस्ट महतगांव, तह. सेंधवा)
जिला सोशल मीडिया प्रभारी: श्री निलेश ब्राह्मणे (निवासी: ग्राम पिसनावल, पोस्ट झोपाली )
जिला प्रभारी: श्री राकेश सोलंकी (निवासी: वार्ड नं. 4, झोपाली)
जिला संगठन मंत्री: श्री निलेश चौहान (निवासी: ग्राम मोरदड, तह. सेंधवा)
सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष: श्री करम सिंह सोलंकी (निवासी: ग्राम झोपाली, तह. सेंधवा)
सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती पर जोर
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी परिषद के नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समाज हित में निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक चेतना, आर्थिक सशक्तिकरण और शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जय जोहार!
सेंधवा से दिनेश की रिपोर्ट
हर खबर हर शहर
📲Get App