जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार
जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं पुलिस थाना गोहपारु द्वारा आज तहसील गोहपारु स्थित रेत उपलब्धता वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया गया l जिसमें ग्राम लेदराह में लगभग 40 ट्रॉली रेट इकट्ठा पाई गई इसके अलावा ग्राम महुआ टोला में कुंनुक नदी के पास में तीन अलग-अलग स्थान पर लगभग 60 ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया गया है l इस प्रकार ग्राम महुआ टोला एवं लेदराह में कुल 100 ट्राली लगभग 300 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण पर जेसीबी मशीन चलाकर नष्टीकरण की कार्रवाई की गई l
इसके उपरांत जांच दल द्वारा नवाटोला क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया जहां पर लगभग 50 ट्राली रेत इकट्ठा पाई गई है जिसे भी मौके पर दल द्वारा मिट्टी मिलाकर नष्टीकरण का कार्य किया गया l
इस प्रकार आज जाँच दल द्वारा कुल 150 ट्राली लगभग 450 घन मी. रेत खनिज पर विनष्टिकरण की कार्यवाही की गयी l
उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी एवं अमले द्वारा गोहपारु पुलिस दल की उपस्थिति में किया गया l