🔥 TRENDING MP Youth Congress Leader Ousted After... Reckless Driver in Ludhiana Kills Elde... Police seize 286 kg of silver worth ov... Rajasthan Panchayat Election Phase‑III... दीपावली पर पटाखे जलाने में सावधानी: आँ... Jaunpur खुटहन पुलिस ने नौ अभियुक्तों क...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

मेदिनीनगर बस स्टैंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 366.5 किलो मिलावटी मिठाइयां जब्त

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 05 Nov 2026, 10:55 AM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेदिनीनगर बस स्टैंड क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 90 हजार रुपये मूल्य की मिठाइयां जब्त कीं। जांच में प्रतिबंधित औद्योगिक रंग मेटानिल येलो का उपयोग पाया गया।

पलामू। दीपावली को लेकर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। त्योहार के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेदिनीनगर बस स्टैंड एवं आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से करीब 90 हजार रुपये मूल्य की 366.5 किलोग्राम मिठाइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई। जांच के दौरान मिठाइयों में प्रतिबंधित औद्योगिक रंग मेटानिल येलो का इस्तेमाल पाए जाने से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, ललिता कुमारी एवं अभय शंकर शामिल रहे। टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित गोल्डन तिलकुट भंडार, मां दुर्गा स्वीट्स, श्री राम मिष्ठान भंडार, मुन्ना पेठा भंडार समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानदारों और अन्य खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री की प्रयोगशाला में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App