🔥 TRENDING Need24 थालड़का में खाद्य सुरक्षा दल ने 8 प्रत... ਸਲਾਨਾ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲਾ ਬਾਬਾ ਈਸ਼ਰ ਸਿੰਘ (ਨ)... पंचायत चुनाव संपन्न हुए ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣಕ್ಕೆ ಅಗೌರವ:... *जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष में विद्य...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

मोतिहारी जिला में कार्यरत आवास सहायक एवं डी आर डी ए के आठ महीने से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 04:42 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला में कार्यरत आवास सहायक एवं डी आर डी ए कर्मियों को आठ महीने से मानदेय बकाया। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने के निर्णय लिया है

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोतिहारीं जिले में कार्यरत आवास सहायक एवं डीआरडीए कर्मियों का पिछले आठ महीने से मानदेय बकाया है। लंबे समय से वेतन
भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने अब आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लिया है। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में कर्मी डीआरडीए कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और विरोध जताते हुए उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की।
आवास सहायक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार तिवारी ने बताया कि डीआरडीए कर्मियों का आठ महीने, से एवं आवास कार्यपालक सहायकों का छह महीने से तथा ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, लेखापाल और ग्रामीण आवास सहायकों का पांच महीने से मानदेय लंबित है। उन्होंने कहा कि कर्मी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। और अब सामने दिवापली एवं छठ जैसा महत्वपूर त्यौहार है । ऐसी परिस्थिति में अगर तत्काल वेतन नहीं मिला तो सभी लोग अपने कार्य का बहिसकर करते हुए भूख हड़ताल करने को विवश हो जायेंगे
बाइट प्रकाश कुमार तिवारी संगठन अध्यक्ष
📲Get App