🔥 ट्रेंडिंग ਪਤਨੀ ਨੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਤੇ ਧੀ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਪਤੀ ਨੂ... जेलर 2 का केरला बॉक्स ऑफिस पर शानदार आ... सीएमआरएल मामले पर केरल विधानसभा मार्च... Supreme Court Bars OBC Reservation for... BSNL launches low-cost 5G services tar... जालंधर में स्कूल बस ने घर का मेन गेट त...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

मिशन रक्षक से युवाओं को नई उड़ान, आमाबेड़ा में एसपी ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का हौसला

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 16 अक्टू. 2026, 02:12 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर पुलिस की मिशन रक्षक पहल दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार कर रही है।
15 अक्टूबर को एसपी निखिल राखेचा ने आमाबेड़ा में संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से चर्चा कर उन्हें नियमित अभ्यास, अनुशासन और शारीरिक दक्षता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को मिशन रक्षक जर्सी वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अभियान के तहत प्रशिक्षित महिला और पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।

कांकेर पुलिस का मिशन रक्षक—युवाओं को प्रशिक्षण, बेहतर भविष्य की उम्मीद और वर्दी में देशसेवा का अवसर देने की पहल।
📲Get App