🔥 TRENDING Jailer 2 Debuts Strongly at Kerala Box... Police Use Tear Gas on BJP Yuva Morcha... Supreme Court Bars OBC Reservation for... BSNL launches low-cost 5G services tar... School Bus Crashes Through Main Gate o... Goa Express Collides with Railway Trol...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

मिशन रक्षक से युवाओं को नई उड़ान, आमाबेड़ा में एसपी ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का हौसला

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 16 Oct 2026, 02:12 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर पुलिस की मिशन रक्षक पहल दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार कर रही है।
15 अक्टूबर को एसपी निखिल राखेचा ने आमाबेड़ा में संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से चर्चा कर उन्हें नियमित अभ्यास, अनुशासन और शारीरिक दक्षता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को मिशन रक्षक जर्सी वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अभियान के तहत प्रशिक्षित महिला और पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।

कांकेर पुलिस का मिशन रक्षक—युवाओं को प्रशिक्षण, बेहतर भविष्य की उम्मीद और वर्दी में देशसेवा का अवसर देने की पहल।
📲Get App