🔥 ट्रेंडिंग दीपावली त्यौहार सावधानी के साथ परिवार... निगोही थाने के पचदेवरा गांव में सड़कों... दरबार मूव के बाद आज जम्मू में सरकारी द... भारतीय नौसेना ने 8 नई पिढी के कॉरवेट्स... आयरनमैन 70.3 गोवा: 1 नवम्बर 2026 को टी... बेंगलुरु के जोड़े ने शहर छोड़कर गोवा म...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मिशन रक्षक से युवाओं को मिल रही नई उड़ान, ASP आशीष बंछोर ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 02 नव. 2026, 02:01 PM 👁 38
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोयलीबेड़ा। कांकेर पुलिस का मिशन रक्षक अभियान दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार कर रहा है। इसी क्रम में 2 नवंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर ने कोयलीबेड़ा में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से चर्चा कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया और नियमित अभ्यास, अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत युवाओं को पुलिस, पैरामिलिट्री बलों और अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का सम्मान

निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मिशन रक्षक की जर्सी वितरित की गई। वहीं, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को नियमित शारीरिक अभ्यास कराने के साथ भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर सुरक्षा बलों में भर्ती के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निर्मल जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मिशन रक्षक: युवाओं को प्रशिक्षण, प्रतिभा को पहचान और बेहतर भविष्य की राह।
📲Get App