🔥 TRENDING শ্রমিক কর্মসংস্থান, বাজি ফাটানো সীমা,... Ramayana crosses ₹65 crore on opening... Sikkim CM Prem Singh Tamang Unveils In... Sikkim CM Unveils Logo and Website for... Katon Moyong Rejects Government Talks... વિકાસ નાં કામો
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मारपीट में घायल युवक कि इलाज के क्रम में हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 05:58 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बगहा में मारपीट में घायल युवक कि हुई मौत परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर किया सड़क जाम

पश्चिम चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


खबर मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में युवक की मौत के बाद बुधवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चिउटाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में सैनिक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान गुदगुदी पंचायत निवासी 47 वर्षीय संजू उरांव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम मारपीट में संजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए बेतिया और फिर पटना ले जाया गया, जहां मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह शव सड़क पर रखकर प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। करीब तीन घंटे तक जाम से आवागमन प्रभावित रहा।
सूचना पर रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी तुरिया देवी के आवेदन पर पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App