🔥 ट्रेंडिंग हजारीबाग में नवरात्र के सातवें दिन मां... गोल्ड विज़न ने एपी और तेलंगाना में सुम... चंद्रबाबू नाउडु ने विजयवाड़ा उत्सव से... आंध्रिया के छात्र ने जेम्स डाइसन पुरस्... गुजरात के आश्रम में लेपर्ड ने कुत्ते क... भारूच में रासायनिक कारखाने में विस्फोट...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

मानदेय की मांग को लेकर आशा बहुओं का धरना, प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 17 अक्टू. 2026, 08:18 PM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में शनिवार को आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरसी यादव को मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को भेजकर मुख्यमंत्री के साथ तत्काल वार्ता कराने की मांग की गई है।
संगठन ने 11 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। पत्र में कहा कीगया है कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से निश्चित मासिक मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। शासन से दो दिनों के भीतर वार्ता का समय मांगा गया था, लेकिन ठोस पहल नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।
आशा बहुओं की प्रमुख मांग है कि प्रोत्साहन राशि के स्थान पर सम्मानजनक और सुनिश्चित मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें।
संगठन ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि जायज मांगों का समाधान कराना है। साथ ही हड़ताल के दौरान किसी भी आशा बहू या आशा संगिनी पर दबाव बनाने, उत्पीड़न करने अथवा अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई है।
📲Get App