🔥 TRENDING JTSA questions Manipur government's tr... Manipur Violence: One Killed as Clashe... Meghalaya: BLO Removed for Incorrectly... Meghalaya maps 3.4 lakh hectares of cu... Amritsar Police Nab Four Men with 1.05... Police Trace Firing at Colonel Ram Kum...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मनेर थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष कि गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Oct 2026, 09:50 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनेर थाना क्षेत्र के ब्यायपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष कि गोली मारकर हत्या कर दिया जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी हुई है

मनेर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र ब्यापुर गांव की मस्जिद गली में बाइक सवार चार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में गोली लगने से पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई, जबकि पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से लहूलुहान पिंटू कुमार को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
📲Get App