🔥 TRENDING Uttarakhand CM Launches Literary Works... Delhi Police Seize 950 Litres of Adult... Supreme Court chastises Delhi over fir... Delhi Metro Extends Hours to Midnight... Haryana CM Announces Rs 35 per Quintal... Haryana villager Annu Kataria cracks H...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मैनपुरी में नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान: एक्सपायरी सामग्री नष्ट, लिए गए नमूने

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 11 Oct 2026, 12:31 PM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया और कई खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुक्रम में, आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैनपुरी में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसके तहत व्रत में बड़े पैमाने पर प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की कड़ी जांच की गई।

अभियान के दौरान झम्मन लाल मंडी स्थित मेसर्स जगमंदर दास विजय कुमार से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया और दुकान में भारी मात्रा में रखे गए एक्सपायरी डेट के उत्पाद जैसे साबूदाना, पाव भाजी मसाला, गोलगप्पा मसाला और मोटी सेवई को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा, बिना लाइसेंस संचालित मेसर्स राजेंद्र प्रकाश पंकज कुमार जैन व मेसर्स आसी ट्रेडर्स से मूंगफली दाना व अन्य सामग्री की जांच करते हुए एक्सपायरी डेट के मसाले, मूंग बड़ी, अजवाइन और सेंधा नमक को विनष्ट करवाया गया।

इसी क्रम में, मेसर्स आकाश ट्रेडर लेनगंज से सिंघाड़ा आटा का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता और प्रतीक अग्रवाल की किराना दुकानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जिन कारोबारियों के पास लाइसेंस नहीं था, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वे लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही दुकान का संचालन करें। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। इस जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह और प्रदीप कुमार शामिल रहे।
📲Get App