🔥 ट्रेंडिंग हजारीबाग में विद्युत व्यवस्था सुधार के... સમી તાલુકામાં કસ્તુરબા ગાંધી બાલિકા વિ... CM योगी के निर्देश पर महानवमी की छुट्ट... पुत्र में दो दुकानों पर पुलिस ने अवैध... के. टी. आर. ने दावा किया कि हैदराबाद ए... हैदराबाद में सातवें राउंड के बाद चार ग...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा
स्वास्थ्य

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 16 अक्टू. 2026, 05:37 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और विद्यार्थियों को सस्ती चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और विद्यार्थियों को सस्ती चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बिहार के निवेशकों एवं इस क्षेत्र में भागीदारी करने के इच्छुक बिहार के चिकित्सकों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि सभी हितधारकों को जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने जिला मुख्यालयों के अस्पतालों को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को आधुनिक बनाने और देश के प्रमुख आयुर्वेद संस्थानों से जोड़ने पर भी जोर दिया।
📲Get App