मालवीया परिवार का राजनीति क्षेत्र में नामो निशान मिटा देंगे - खेमराज गरासिया
भाजपा नेता खेमराज गरासिया ने कहा कि मालवीय परिवार कि अब कोई हैसियत नहीं रही है और आने वाले समय में हम उनका नाम निशान मिटा देंगे।उन्होंने प्रत्यक्ष तौर पर पूर्व जिला प्रमुख रेशम मालवीया पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वर्तमान में जिस पद पर है वह सब उनकी देन है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नाहरपुरा और अन्य पंचायत समितियां में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होगा और कांग्रेस सहित मालवीय परिवार का कोई वजूद नहीं रहेगा।