🔥 TRENDING સુરત મહાનગરપાલિકાની બેદરકારી: માતૃભૂમિ... BMW Driver Accused of Attempting to Ru... जसवंतपुरा जीतपुरा की नई सरपंच पिंटू कु... 35 Indian Seafarers Safe After Three M... Indian Navy Strengthens Maritime Air P... Mumbai Man Arrested for Setting Cow on...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आधी रात को नशे के कारोबार पर एक्शन

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 01 Nov 2026, 11:56 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। शहर में चल रहे नशे के काले कारोबार पर आधी रात को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कटरा मोहल्ले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। साथ ही 12 मोबाइल फोन और 3.30 लाख रुपए नकदी भी जब्त हुए हैं।
कोतवाली प्रभारी रविप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रात को सूचना मिली कि कटरा मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय असार खान पुत्र असगर खान अपने घर के दरवाजे पर बैग में स्मैक रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर असार खान को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम स्मैक, करीब एक लाख रुपए कीमत के 12 मोबाइल और स्मैक बेचकर प्राप्त किए 3.30 लाख रुपए भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 4.80 लाख रुपए है।अब जांच में जुटी पुलिस, कहां से आया था स्मैक?
पुलिस ने इस मामले में असार खान को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी यह स्मैक कहां से लाया था और कितने लोगों को उसके द्वारा यह स्मैक बेची जा चुकी है। साथ ही कब से वह यह अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
📲Get App