🔥 TRENDING Dhing Youth Congress chief Nawaz Shari... Assam's Rising Musician Performs at Lo... Counting Begins for Five Assembly Seat... Parag Singh Takes Oath as Punjab Congr... Seva Bharati Holds Kanya Bhoj on Navra... Former Servant Arrested for Rs 3 Lakh...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर में 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति करेंगे अंतरित, सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 11 Oct 2026, 01:27 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नरसिंहपुर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 502 करोड़ रुपये की फीस प्रतिपूर्ति राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। वे 42.52 करोड़ रुपये की लागत से बने शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नरसिंहपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इस राशि से प्रदेश के 20,456 अशासकीय स्कूलों को लाभ मिलेगा, जिससे 8 लाख 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री लगभग 42.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, विद्यालय को प्राप्त हुई 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कुल 31 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 175.14 करोड़ रुपये है।

लोकार्पण होने वाले कार्यों में विभिन्न सड़क परियोजनाएं, कल्याणपुर का शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और चार विधानसभा क्षेत्रों के 50 गांवों में नल-जल योजनाएं शामिल हैं, जिन पर 23.17 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। भूमिपूजन के तहत तेंदूखेड़ा में 11.28 करोड़ रुपये की लागत से 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, चीचली, बारहबड़ा और नरसिंहपुर में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से 50-50 सीटर बालक छात्रावास बनाए जाएंगे।

लगभग 42.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का नया भवन 2,400 विद्यार्थियों की क्षमता वाला है। इसमें मल्टीपरपज हॉल, आर्ट एवं क्राफ्ट रूम, डांस रूम, म्यूजिक रूम, पुस्तकालय और आधुनिक प्रयोगशालाएं (कंप्यूटर, गणित, विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल, गार्ड रूम और दो मुख्य द्वार बनाए गए हैं, तथा सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पेयजल, बिजली और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
📲Get App