Sarkari Yojana
मुजफरपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंच डी एम
।उज्फरपुर के बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी पहुंचे डी एम मोटर बोट से लिया जायजा राहत सामग्री बांटी
मुजफरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मुज़फ्फरपुर जिला के बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी पहुंचे डीएम, मोटर बोट से लिया जायजा।
राहत सामग्री और पॉलीथिन शीट का किया वितरण, बोले—हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे प्रशासन की मदद।
बिहार के कई जिलों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के भी कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। इसी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर जिलाधिकारी कुमार गौरव अधिकारियों की टीम के साथ साहेबगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी गांव पहुंचे। डीएम ने NDRF की इन्फ्लेटेबल मोटर बोट के जरिए प्रभावित इलाके का स्थलीय जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में जलस्तर, आवागमन की स्थिति और प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री और पॉलीथिन शीट का वितरण भी किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री समय पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए।हर जरूरतमंद तक पहुंचे प्रशासन की मदद जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित इलाकों में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की जरूरतों का आकलन किया जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि पॉलीथिन शीट, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए। जहां बाढ़ के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है, वहां नाव और उपलब्ध संसाधनों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा जाए।
साहेबगंज और पारू प्रखंड के ग्राउंड जीरो पर जाकर विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और स्थिति को समझा।
NDRF मोटर बोट के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार गौरव से भी खास बातचीत की। डीएम ने बताया कि प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है और जरूरत के अनुसार लोगों तक राहत एवं बचाव की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बाइट 2 बाढ़ पीड़ित
बाइट:डीएम