🔥 TRENDING 73% of Bihar’s Land Flooded; ₹6,400 Cr... Three dead, 20 injured as private bus... IAF Helicopters Drop 5,600+ Relief Pac... Gujarat Police Deploy Security in Ujja... લીલીયા મોટા ગામમાં સ્વચ્છતા વ્યવસ્થા સ... જિલ્લા કક્ષાના 'શ્રેષ્ઠ આત્મા ફાર્મર્સ...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

🔴 हाथरस ब्रेकिंग न्यूज़: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा

✍️ Reporter: Lucky bajrangi 🗓 03 Oct 2026, 04:18 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🔴 हाथरस ब्रेकिंग न्यूज़: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा

आमने-सामने टकराए दो डंपर, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी भीषण आग; हाईवे पर मचा हड़कंप

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। हाईवे पर दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद दोनों डंपरों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहनों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही हाथरस-आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

🚨 दोनों तरफ लगा लंबा जाम

हादसे के कारण आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल दिखाई दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कराई।
📲Get App