🔥 ट्रेंडिंग ಗಣರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪೂರ್ವಭಾವಿ ತರಬೇತಿ ಶಿಬಿರಕ್ಕ... ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਇਕ ਹੋਰ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ... वाशिम येथे बौद्ध धम चक्र प्रवर्तन दिना... आमदार ज्ञानेश्वर म्हात्रे यांच्या आक्र... ರಾಯಚೂರು ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲಿ ಅಸ್ಪೃಶ್ಯತೆ ಇನ್ನೂ ಜ... भगता गांव में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूक...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुजफ्फरनगर के चरथावल में ओवरलोड ट्रकों के कारण गहरे गड्ढे, करणी सेना ने रोनी बस स्टैंड पर दिया धरना

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 28 अक्टू. 2026, 07:58 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में ओवरलोड मिट्टी से भरे ट्रकों के चलने से सड़कों पर गहरे गड्ढे और धूल का प्रकोप बढ़ने के कारण अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने रोनी बस स्टैंड पर धरना दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी रोनी बस स्टैंड पर अत्यधिक गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात चलने वाले ओवरलोड मिट्टी से भरे ट्रकों के कारण सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं और धूल भरी आंधियां चल रही हैं, जिससे ग्रामीणों के घरों में भारी गर्दा भर रहा है। इस स्थिति को लेकर आज रोनी बस स्टैंड पर अखिल भारतीय करणी सेना के जिला युवा अध्यक्ष ठाकुर अजय पुंडीर और जिला अध्यक्ष राहुल पुंडीर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया।

धरना देने वालों का कहना है कि ओवरलोड लोड होने के कारण मिट्टी रास्ते में आंधी की तरह उड़ती रहती है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इस धूल के कारण न केवल घरों में प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि सड़क पर प्रतिदिन एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। रोनी बस स्टैंड पर हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के मालिक ने भी शिकायत की है कि ओवरलोड डंपरों के कारण उनकी एजेंसी में धूल भर जाती है, जिससे बाइकों की हालत खराब हो रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। जब तक डंपरों को बंद करने की सूचना कंस्ट्रक्शन कंपनी को नहीं मिली, तब तक करणी सेना के सभी पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। सूचना मिलने के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रोडी बजरपुर का डंपर मंगाया और सड़क में बने गहरे गड्ढों को दूर करवाया।

धरने में अखिल भारतीय करणी सेना के जिला युवा अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह पुंडीर, जिला युवा अध्यक्ष राहुल पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक राणा, जिला युवा मीडिया प्रभारी अनिल पुंडीर, शेरपाल प्रधान दीपक राणा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
📲Get App