🔥 TRENDING अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में पिता की स्... ગણપતિ ઉત્સવમાં ઝાલોદ નગરપાલિકાની સરાહન... Offline Music Events Boost New Artist... Curry’s ‘Suprabhatha’ EP Highlights Mu... Rainfall to ease in Uttarakhand from w... Piyush Mishra urges self‑discovery and...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा का दो दिवसीय जोधपुर रेंज भ्रमण कार्यक्रम* *सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर पुलिसकर्मियों एवं सीमा प्रहरियों से करेंगे संवाद, ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 16 Sep 2026, 07:42 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा का दो दिवसीय जोधपुर रेंज भ्रमण कार्यक्रम*

*सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर पुलिसकर्मियों एवं सीमा प्रहरियों से करेंगे संवाद, ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं*

जैसलमेर, 15 सितम्बर। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर राजीव कुमार शर्मा दो दिवसीय जोधपुर रेंज भ्रमण कार्यक्रम के तहत 16 एवं 17 सितम्बर को जैसलमेर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सीमावर्ती थानों का निरीक्षण करने के साथ पुलिसकर्मियों एवं सीमा प्रहरियों से संवाद करेंगे तथा सीमावर्ती ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित ‘सीमा संवाद एवं जनसुनवाई’ कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानिदेशक पुलिस शर्मा 16 सितम्बर, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे थाना नोख, फलौदी पहुंचेंगे, जहां वे सीमावर्ती थाने के पुलिसकर्मियों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे ग्राम जालुवाला में आयोजित ‘सीमा संवाद एवं जनसुनवाई’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बोर्डर आउट पोस्ट पहुंचकर सीमा प्रहरियों से संवाद एवं बॉर्डर विजिट करेंगे।

इसके पश्चात महानिदेशक पुलिस दोपहर 3:30 बजे सीमावर्ती ग्राम भारेवाला, थाना नाचना, जैसलमेर पहुंचेंगे, जहां ‘सीमा संवाद एवं जनसुनवाई’ कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। सायं 6:30 बजे ग्राम रणाउ, थाना तनोट में सीमा संवाद एवं जनसुनवाई में भाग लेंगे। इसके बाद सायं 7:45 बजे सीमा प्रहरियों के साथ संवाद एवं बॉर्डर विजिट करेंगे तथा रात्रि विश्राम तनोट में करेंगे।

17 सितम्बर, गुरुवार को महानिदेशक पुलिस शर्मा प्रातः 6 बजे श्री तनोटराय माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रातः 9:30 बजे थाना सांगड, जैसलमेर का विजिट कर पुलिसकर्मियों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के अगले चरण में वे दोपहर 12:15 बजे थाना सिणधरी, जिला बालोतरा पहुंचेंगे, जहां पुलिस अधीक्षक बाड़मेर एवं बालोतरा के साथ जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जालोर पहुंचकर जालोर जिले की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पाली एवं सिरोही द्वारा अपने-अपने जिलों की अपराध स्थिति के संबंध में प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। महानिदेशक पुलिस शर्मा का 17 सितम्बर की रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, पाली में रहेगा।

इस दो दिवसीय भ्रमण के दौरान महानिदेशक पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सीमा सुरक्षा तथा पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली जाएगी। साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना जाएगा।
📲Get App