🔥 TRENDING Chaudhari Samaj dwara Sarkari Jameen m... Manipur BJP MLA calls on Biren and Ibo... Manipur Rebel Apprehended in Delhi Hot... Meghalaya vs Nagaland clash scheduled... Meghalaya Sweet Dreamz Lottery Results... Postmortem of Parvinder Singh Jhoota B...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसौता गांव में एक व्यक्ति कि हुई हत्या का किया सफल उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 08:53 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसौता गांव में हुई एक व्यक्ति कि हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जादू-टोने के शक में पुजारी की बेरहमी से हत्या, पोते की मौत का बदला लेने के लिए काट दी जीभ, पेड़ से लटका दिया शव



कटिहार में अंधविश्वास ने एक ऐसी खौफनाक वारदात को जन्म दिया, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। छह महीने के पोते की मौत का जिम्मेदार पुजारी को मान बैठे दादा ने बदले की आग में उसकी हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि पहले गला घोंटा, फिर चाकू से वार कर जान ले ली। इसके बाद अनुष्ठान के नाम पर जीभ काट दी और शव को पेड़ से लटका दिया। मामला आजमनगर थाना क्षेत्र के खरसोता गांव का है, जहां 2 नवंबर को पुजारी हीरालाल मंडल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही 65 वर्षीय अनंतलाल मंडल को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतक की टूटी हुई रुद्राक्ष माला भी बरामद की गई है। पुलिस की जांच में जो कहानी सामने आई वह अंधविश्वास की खतरनाक तस्वीर पेश करती है। करीब एक साल पहले अनंतलाल मंडल के छह महीने के पोते की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके मन में यह शक बैठ गया कि पुजारी हीरालाल मंडल ने जादू-टोना कर उसके पोते की जान ले ली है। इसी अंधविश्वास और बदले की भावना ने उसे हत्या की साजिश रचने के लिए उकसाया। डीएसपी मंगलेश कुमार बताया कि अनंतलाल ने अपने दो बेटों रिंकू मंडल और शंभू मंडल के साथ मिलकर पुजारी की हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद कथित तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर पुजारी की जीभ काट दी गई और शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि घटना को और भयावह रूप दिया जा सके। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की थी। जांच और पूछताछ के दौरान अनंतलाल मंडल का नाम सामने आया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइट :- मंगलेश कुमार SDPO बरसोई
📲Get App