🔥 TRENDING తణుకు మున్సిపల్ ఛైర్మన్ అభ్యర్థి ఎంపిక... સસલાના શિકાર કેસમાં ત્રણ| આરોપી વનતંત્... 🚨 गडचिरोली MIDC मध्ये CRPF जवानांच्या... 7-foot snake found inside washing mach... कुटुंब रजिस्टर से नाम खारिज करने के मा... Police Seize 5 Vehicles Laden with 2-C...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लम्भुआ में गोली लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत! 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

✍️ Reporter: ashif 🗓 13 Oct 2026, 10:15 PM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुल्तानपुर में मंगलवार शाम एक युवक ने पिता की रायफल से गोली मारकर जान दे दी। घटना से 10 मिनट पहले ही वह अपनी ससुराल से घर लौटा था। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी दौड़ते हुए कमरे में पहुंची, वहां देखा तो पति खून से लथपथ जमीन पर तड़पता मिला।
वारदात के समय युवक के घर पर पत्नी और बच्चे ही थे। पत्नी ने परिवार वालों को कॉल करके घटना के बारे में बताया। इसके बाद सभी युवक को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की साली का ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा था। वह इसी को लेकर हुई पंचायत में शामिल होने गया था। घटना जिला मुख्यालय से 37 किमी दूर लंभुआ क्षेत्र के धनेछ गांव की है।
घटना का पूर्ण विवरण
धनेछ गांव के रहने वाले दिग्विजय सिंह (32) पुत्र लाल प्रताप सिंह खेती-किसानी करते थे। दिग्विजय की शादी आठ साल पहले जौनपुर के सुनजानगंज की रहने वाली अमृता सिंह से हुई थी। इनके तीन बच्चे- बड़ी बेटी ध्रुवी (6) दूसरी बेटी सुरभि (5) और सबसे छोटा बेटा शौर्य (4) हैं। दिग्विजय अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

परिजनों के मुताबिक, दिग्विजय की साली मोनी सिंह की शादी इनके ही गांव के आयुष सिंह नाम के लड़के से दो साल पहले हुई थी। मोनी और आयुष का शादी के बाद से ही विवाद चल रहा है। वह अपने मायके जौनपुर में रहती हैं। मंगलवार सुबह मोनी के ससुराल वाले समझौता करने के लिए जौनपुर गए थे।
इसी मामले में दिग्विजय और उनकी पत्नी अमृता भी गए थे। दिन भर पंचायत चली और समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद दिग्विजय अपनी पत्नी के साथ करीब 5 बजे वापस अपने घर लौट आए। घर आकर वह बाहर बने एक कमरे में चले गए। वहीं, उनकी पत्नी बच्चों को देखने के लिए घर के अंदर चली गईं।

घटना के समय बच्चों को खाना खिला रही थी पत्नी

अमृता अपने बच्चों को खाना खिला रही थीं, इतने में ही बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह देखने के लिए बाहर निकलीं। कमरे में जाकर देखा तो दिग्विजय खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। घटना के वक्त उनके माता-पिता बाहर गांव में गए थे। अमृता ने फोन करके घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल दिग्विजय को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें ब्रेट डेड घोषित कर दिया।
लंभुआ सीओ ऋतिक कपूर ने बताया
दिग्विजय ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। लाइसेंसी असलहे को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता दिए गए तथ्य मिली जानकारी के अनुसार है।
📲Get App