🔥 ट्रेंडिंग બ્રિટિશ કંપનીને CCPA ઉલ્લંઘન માટે 1 લા... बलरामपूर गांव सरपंच की जीत की रैली में... ललेची माता मंदिर में कन्या भोजन का आयो... वाराणसी में शिवपुर थाना पुलिस ने हत्या... भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा, कहा जिला... दीपावलीच्या पार्श्वभूमीवर किल्ल्यांच्य...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 270 ग्राम गांजा बरामद, अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 27 अक्टू. 2026, 06:22 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 270 ग्राम गांजा बरामद, अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों एवं नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दी दबिश

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को लालसोट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा एवं अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी लालसोट श्री सत्यनारायण आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री हरलाल के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।

270 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस टीम ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चेकिंग एवं नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चांदसेन पुलिस थाना लालसोट क्षेत्र की सांसी बस्ती निवासी रजनी देवी पत्नी मुकेश, उम्र 45 वर्ष, के कब्जे से 270 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध शराब के 480 पव्वे जब्त

इसी अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सांसी बस्ती, चांदसेन निवासी रोहित मालावत पुत्र राजू मालावत, उम्र 23 वर्ष, के कब्जे से देशी मदिरा सादा की 8 पेटियां बरामद कीं, जिनमें कुल 384 पव्वे थे। इसके अतिरिक्त रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की 2 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें कुल 96 पव्वे थे।

पुलिस ने कुल 480 पव्वे अवैध शराब जब्त कर आरोपी रोहित मालावत को गिरफ्तार किया।

लालसोट थाना पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, नशे की गतिविधियों एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। साथ ही, अवैध मादक पदार्थ के संबंध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा अवैध शराब के संबंध में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

### पुलिस टीम का विवरण

* श्री हरलाल, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री अमर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री लोकेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 77, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री लहरीलाल, कांस्टेबल नंबर 958, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री प्रवीण कुमार, कांस्टेबल नंबर 965, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नंबर 893, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री गिर्राज, कांस्टेबल नंबर 1354, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्री सुमेर सिंह, कांस्टेबल नंबर 1002, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्रीमती मौजंती, महिला कांस्टेबल नंबर 806, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

* श्रीमती मनसा, महिला कांस्टेबल नंबर 1304, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ जिला पुलिस दौसा
📲Get App