🔥 TRENDING Arunachal Minister Urges Vigilance Aft... Jammu & Kashmir Government Sets Timeli... Mizoram Unveils New State Museum Build... Chief Minister Announces ST Reservatio... J&K Government Reassigns Junior JKAS O... J&K Government Sets Service Timelines...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लखनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

लखनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 13 Aug 2026, 09:42 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

लखनपुर | 13 अगस्त 2026
Need24 News Desk
लखनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा साक्षरता मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस साक्षरता मिनी स्टेडियम पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की तथा राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
पीएम श्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कन्या विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है।
Need24 News Desk
Chhattisgarh
📲Get App