🔥 TRENDING JEPC teams up with IPE Global to expan... Jharkhand government moves to dismiss... Swedish Study Fair 2026 Attracts Recor... Goldman Sachs strategist predicts Fed'... Swiss Model Beatrice Keul’s 1993 Rape... 2025 में हुई घटना में पीड़ित अज्ञात, स...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 29 Oct 2026, 12:20 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक

संशोधित
।। प्रेस विज्ञप्ति।।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक

बिलासपुर विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

पदयात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले छह मंडलों के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की बैठक पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ली। बैठक में आगामी 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को बिलासपुर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बिलासपुर विधानसभा से लगभग 3 हजार लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ का शुभारंभ गवर्नमेंट स्कूल, गांधी चैक से होगा। पदयात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू चैक पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा गांधी चैक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से प्रारंभ होकर हटरी चैक, सिटी कोतवाली चैक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चैक, देवकीनंदन चैक एवं पोस्ट ऑफिस होते हुए नेहरू चैक पहुंचेगी। यहां आयोजित सभा में पदयात्रा के उद्देश्यों एवं संबंधित विषयों पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा करने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ स्तर तक की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और बेहतर व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण होती हैं। इसी उद्देश्य से बैठक में पदयात्रा के मार्ग, सहभागिता, जनसंपर्क एवं आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बिलासपुर विधानसभा से तीन हजार लोगों की भागीदारी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी मंडलों को समन्वित प्रयास करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, महेश चंद्रिकापुरे, मनीष शुक्ला, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, प्रबीर सेन गुप्ता, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पंकज तिवारी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, विजय यादव, संजय अग्रवाल, शेखर पाल, जगदीश साव, नारायण गोस्वामी, मनीष गुप्ता, शशांक तिवारी, अमर राजपूत, देवाशीष दत्ता, साहिल कश्यप, विश्वजीत ताम्रकार, तनुज वोहरा, प्रतिभा मिश्रा, वंदना तिवारी, लोकेश्वरी राठौर, सुमन यादव, सोनम साहू सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमान संपादक महोदय,
Ravi tiwari
दैनिक ....................................................
दिनांक:- 28.10.2026
📲Get App