🔥 TRENDING 25 सितंबर को भोपाल में होगा मुख्यमंत्र... Frontline Magazine Highlights Rise of... Noor Jehan, India's Star, Built Pakist... Delnaaz Irani calls ‘Chumbak’ role a c... 75-Year-Old Indian Grandmother Becomes... Ayushmann Khurrana says Himesh Reshamm...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लाफा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार……..

लाफा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार……..

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 31 Aug 2026, 02:47 PM 👁 31
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लाफा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार……..

ग्राम पंचायत लाफा के ग्रामीणों ने गांव में कथित तौर पर हो रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव में शराबबंदी और अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम लाफा, शकेप्लार और स्कूल चौक क्षेत्र में कथित रूप से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसके कारण गांव का माहौल खराब होने के साथ आए दिन विवाद, झगड़े और मारपीट की घटनाएं होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि शराबखोरी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने विशेष चिंता जताते हुए कहा कि लाफा स्कूल चौक में आत्मानंद विद्यालय के समीप ही शराब की बिक्री होने की बात सामने आ रही है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। कम उम्र के बच्चे भी शराब की लत की चपेट में आ रहे हैं, जिससे गांव के सामाजिक वातावरण पर विपरीत असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल कार्रवाई और गांव में शराबबंदी सुनिश्चित करने की मांग की है।
📲Get App