🔥 TRENDING मेरठ: १३ महिन्यांनंतर आणि १२६ सुनावण्य... સુરતમાં બીઆરટીએસ જનરક્ષક વાહને રાહદારી... સુરત મનપાની સામાન્ય સભામાં પૂર્વ મેયર... Jharkhand CM Hemant Soren Charged Unde... Jharkhand Court Frames Charges Against... Heavy Showers and Thunderstorms Batter...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 10:40 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिस अधिकारियों ने की विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्रवाई व प्रचलित अभियानों की समीक्षा

जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा माधौगढ़ सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकगण का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी तथा निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रचलित अभियानों की भी समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
📲Get App