🔥 TRENDING British Tourist Says Goodbye to Goa Af... NIT Nagaland Announces 2026 Junior Res... Nagaland side upsets Lajong in thrilli... LOC Issued Against Saurabh Das in Delh... 16-year-old Muzaffarpur student killed... बांगरमऊ में पुलिस की मौजूदगी में ई-रिक...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खुटनिया जरलपुर में वीएचएसएनसी की बैठक, शत-प्रतिशत टीकाकरण पर बनी रणनीति

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 26 Nov 2026, 06:18 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के खुटनिया जरलपुर गांव में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण, शून्य खुराक वाले बच्चों की पहचान तथा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं पीसीआई के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान नियमित टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एएनएम अंजू कुमारी, आशा कार्यकर्ता किरण, सरपंच तथा पीसीआई के प्रखंड समन्वयक शंभू कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने शून्य खुराक वाले बच्चों को चिह्नित कर उन्हें नियमित टीकाकरण सत्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण, नवजात शिशुओं की देखभाल, पौष्टिक आहार और गांव में साफ-सफाई बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों के बीच टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई। बैठक में समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने-अपने स्तर से जरूरतमंद परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने गांव के प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
📲Get App